निवास भट्ठी ठेकेदार द्वारा खुद के गुर्गों से जगह जगह कराई जा रही है सप्लाई, अवैध शराब, मनमाने दाम पर बेची जा रही शराब, विभागों की कार्यप्रणाली पर संदेह...
रेवांचल टाइम्स :– मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड निवास की भट्टी से अवैध रूप से जगह जगह शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। शराब ठेकेदारों के द्वारा खुद के गुर्गों से अवैध रूप से संचालित अहातों में शराब की आपूर्ति करायी जा रही है। चाहे किराना दुकान हो या फिर पान का ठेला और ढाबे बने अहाता, आबकारी विभाग कार्यवाही करता जरूर परन्तु वह कार्यवाही नाम मात्र की करते हुए खानापूर्ति की जाती है कार्यवाही, कार्यवाही से ठेकेदारों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिखायी दे रहा है। पूरे मामले में हद तो यह है कि धड़ल्ले से गली गली गाँव गाँव मे अवैध शराब निवास मुख्यालय से लेकर छोटे,बड़े कस्बे व गावों में इन दिनों बड़े पैमाने पर इस कदर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। और मनमाने दामों पर शराब की बिक्री की जा रही है। जैसा खरीददार वैसा दाम यहां पर लागू है। यदि कोई खरीददार जिसे शराब की कीमत के बारे में पता नहीं है उससे दोगुने दाम वसूले जाते हैं। ऐसा तब है जब आबकारी विभाग लगातार सक्रिय नहीं है।
निवास मुख्यालय से लेकर आसपास के इलाकों में शराब की उपलब्धता इतनी बढ़ गयी है कि अब निवास मुख्यालय का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां अवैध शराब उपलब्ध न हो। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में समाती जा रही है। ठेकेदार और आबकारी विभाग तो मालामाल हो रहे हैं, परन्तु निवास क्षेत्र की युवा पीढ़ी बर्बादी के रास्ते पर चली जा रही है।
गांव-गांव बिक रही अवैध शराब, ठेकेदार के गुर्गे बेफिक्र परोसते है शराब.
निवास में संचालित अंग्रेंजी शराब की एक ही दुकान है लेकिन गांव-गांव अंग्रेंजी शराब आसानी से किराना दुकान के साथ-साथ कुचियो से मिल जाती है। सूत्रो की माने तो ठेकेदार के गुर्गे वाहनो से शराब की सप्लाई करते है,निवास विकासखण्ड के अलावा अन्य विकास खण्ड में भी यह काम जारी है। सूत्र तो यहां तक बताते है कि जिला मुख्यालय में भी इसी दुकान से शराब की सप्लाई की जाती है। सूत्रों से जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले मंडला आबकारी विभाग नारायणगंज आने के बाबजूद भी निवास आने से क्यों कतरा रहे थे , इस प्रकार की कार्रवाई से स्पष्ट होता है, की आबकारी विभाग की इस कार्यप्रणाली पर संदेह करने का विषम शंक है, शराब ठेकेदार दुकान के अलावा कुचियों के माध्यम से शराब की बिक्री होती है।
दिखावे मात्र की कार्यवाही...
अवैध शराब की बिक्री निवास क्षेत्र में जिस पैमाने से हो रही है उसपर आबकारी विभाग कार्यवाही भी कर रहा है परन्तु वह कार्यवाही मात्र खानापूर्ति कही जा सकती है। जिस जगह पर आज कार्यवाही होती है, दूसरे दिन पुन: शराब की निरंतर उपलब्धता शुरू हो जाती है ऐसे में लोगों को यह समझ में नहीं आता कि आखिर कार्यवाही क्यों की गयी थी? आबकारी विभाग की लचर कार्यवाही का ही नतीजा है कि अवैध शराब के धंधेबाजों के हौसले निवास में इस कदर बढ़ गये हैं कि पूरे जिले से निवास को बेखौफ नशे के दलदल में पहुंचाने के लिए वह आमादा हैं।
निवास की अवैध शराब बिक्री पर ऐसा लगता है, कि शिवराज सरकार की हो रही किरकिरी...
कोरोना काल में जहां लोगों के पास पैसे नहीं हैं, काम नहीं हैं, महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है ऐसे में युवा पीढ़ी को लगी शराब की लत ने लोगों को मौत के मुंंह में ढकेलने का काम कर दिया है। शराब का नशा कुछ ऐसा होता है कि चाहे कोई व्यक्ति दो वक्त की रोटी का जुगाढ़ भले ही न कर पाये लेकिन वह शराब का जुगाढ़ अवश्य कर लेता है। शराब के नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। निवास में जिस तरह से अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है उससे प्रदेश की भाजपा सरकार की भी किरकिरी हो रही है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment